नेटवर्क मार्केटिंग क्या है? हिंदी में…. WHAT IS NETWORK MARKETING? in hindi


क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग या MLM के बारे में जानतें है? अगर नहीं तो यहाँ पर आपको नेटवर्क मार्केटिंग सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी । जो आपके आगे बहुत काम आने वाली है !

दोस्तों आज नेटवर्क मार्केटिंग का क्षेत्र पुरे विश्व में काफी प्रसिद्ध होता जा रहा है, आज हर कोई किसी ना किसी कंपनी से जुड़कर पैसे कमाना चाहता है, फिर भी देखा जाए तो आज हर इंसान बहुत बड़ी चिंता में है कि क्या आने वाले समय में नेटवर्क मार्केटिंग MLM एक कैरियर बनाने का माध्यम हो सकता है, तो चलिए जानतें है !

नेटवर्क मार्केटिंग क्या है? WHAT IS NETWORK MARKETING? 

नेटवर्क मार्केटिंग या MLM एक नई मार्केटिंग रणनीति है,जिसमे एक नेटवर्क के अंदर में काफी लोग काम करते हैं और खुद प्रोडक्ट्स का उपयोग करते है और उस कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस का आगे भी अपने परिचितों से शेयर / प्रचार करते है,जिसकी एवज में आपको कंपनी के जरिये कुछ पैसा हिस्से के रूप में दिया जाता है ! नेटवर्क मार्केटिंग में एक ख़ास बात ये भी होती है कि आपके अंदर जो भी लोग काम करते हैं,आपको उनके काम का भी कुछ पैसा मिलता है, जैसे अगर आपके अंदर सात लोग है, और ये सातो लोग और भी आगे किसी भी परिचित को ज्वाइन करा रहे हैं,तो फिर आपको उनके ज्वाइन का भी कमीशन मिलता है। यही क्रम लगातार ऊपर से निचे तक सामान रूप से चलता है जिस से सभी को अपनी योग्यता के अनुसार पैसा मिलता है!
                      नेटवर्क मार्केटिंग में आजकल बहुत सी पॉपुलर कंपनी भी है, अगर आप Top Network Marketing Company के बारे में जानना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए Google Search कर सकते हैं, कोई भी नेटवर्क कंपनी ज्वाइन करने से पहले एक बार कंपनी के बारे में पूरी जानकरी जरुर प्राप्त कर लेवें! दोस्तों अधिकतर Networking company फ्री में जोइनिंग भी देती है!

नेटवर्क मार्केटिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है?

क्या हमे नेटवर्क मार्केटिंग ज्वाइन करनी चाहिए, या फिर क्या नेटवर्क मार्केटिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। ये सवाल काफी लोग पूछते हैं, और इसका सही जबाब जल्दी मिल नहीं पाता
              नेटवर्क मार्केटिंग ज्वाइन करना है या नहीं, यह कंपनी पर निर्भर करता है, अगर आप बेहतरीन कम्पनी ज्वाइन करते हैं, तो बिलकुल यह एक अच्छा कॅरियर ऑप्शन हो सकता है, इसमें आपको अधिक से अधिक लोगो तक अपनी बात पहुचानी होगी, जितने ज्यादा लोगो तक आपका संपर्क होगा आप इसमें उतना ही पैसा कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको कम लोग जानते हैं, या फिर आपकी कम्युनिकेशन स्किल ठीक नहीं है, तो इसमें आपको काफी मुश्किलें आ सकती हैं।

नेटवर्क मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाएं?  How to make money from network marketing?

नेटवर्क मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है Best Motivation, अगर आप Motivate होकर काम करते हैं, तो इसमें आपको निश्चित ही सफलता मिल सकती है, बाकी जो जल्दी हार मान लेतें है उन लोगो के लिए नेटवर्क मार्केटिंग नहीं है, नेटवर्क मार्केटिंग में सबसे बड़ी चीज़ है आपका Patience यानी धैर्य, अगर आपके पास धैर्य की कमी है, और आपको तुरंत आमिर बनना है, तो फिर आप मात खा जायेंगे। इसीलिए मेहनत करते समय धैर्य जरूर रखिये।

नेटवर्क मार्केटिंग में सही कंपनी का चुनाव कैसे करें? How to choose the right company in network marketing?

नेटवर्क मार्केटिंग में सही कंपनी का चुनाव भी जरुरी है, अगर आप किसी बेकार कंपनी को ज्वाइन कर लेते हैं, फिर कमाई तो दूर की बात है आपके जरिये लगाये हुए पैसे भी व्यर्थ हो सकतें है इसीलिए सही कंपनी का चुनाव सबसे जरुरी है और सही कंपनी का चुनाव आप गूगल पर reviews पढ़कर कर सकते हैं, यूट्यूब की मदद लेकर कर सकते हैं, या तो आप हमसे संपर्क कर सकतें है!


Blogger द्वारा संचालित.