पुरे विश्व में आज बिटकॉइन की कीमत लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है ! जहाँ एक तरफ बिटकॉइन की कीमत हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है ! बिटकॉइन ने पिछले एक साल में निवेशकों को 700 प्रतिशत से भी ज्यादा का मुनाफा दिया है ! वहीँ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के एक बयान का असर बिटकॉइन की कीमत पर बहुत प्रभावी रहा ! अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉवेल ने बिटकॉइन को लेकर कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाना काफी जोखिम का काम है और क्रिप्टोकरेंसी डॉलर के बजाय सोने का विकल्प हो सकती हैं ! पॉवेल के इस बयान के बाद बिटकॉइन की कीमत में एक झटके में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट आई ! हालाँकि इस गिरावट के बाद भी बिटकॉइन की कीमत आज भी पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है !
इस से पूर्व बिटकॉइन के जोखिम को लेकर भारत के सबसे बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला और दुनिया के महान निवेशक वारेन बफेट सतर्क रहने के बयान दे चुके है!
