25 हजार जरूरतमंद परिवारों को भोजन देगी भारत की डायरेक्ट सेलिंग कम्पनी वेस्टीज...

 
कोरोना से निपटने को लोक डाउन के तहत दिल्ली में 25000 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र की कंपनी वेस्टीज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली सरकार के साथ साझेदारी की है
कंपनी के प्रबंध निदेशक गौतम बाली ने गुरुवार को कहा कि भारत और पूरी दुनिया इस समय स्वास्थ्य से जुड़े एक संकट में फंसी है जिसे हर स्तर पर सामाजिक आर्थिक चुनौती बनी हुई है यह ऐसा समय है जब कुछ बेहतर कर पाने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की जरूरत है वेस्टीज ने हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से लिया है कोविड-19 के खिलाफ चल रहे युद्ध को और इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे प्रयासों में योगदान देने के लिए जरूरतमंद लोगों को जरूरी सहयोग प्रदान किए जा रहे हैं इस दिशा में समाज के सबसे जरूरतमंद तबके को न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट की रेंज निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है
Blogger द्वारा संचालित.