2025 तक भारत में डायरेक्ट सेलिंग का बिज़नस 20 बिलियन डॉलर का होगा...

 
डायरेक्ट सेल्लिंग के क्षेत्र में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2025 तक भारत में डायरेक्ट सेलिंग का बिज़नस लगभग 20 बिलियन डॉलर का होने वाला है मिली जानकारी के मुताबिक कुछ छोटे उधमी, मध्यम वर्गीय छोटे बिज़नस तेज़ी से डायरेक्ट सेल्लिंग को अपना कर अपना बिज़नस को बढाने में लगे है | एक रिपोर्ट में FICCI-KPMG INDIA के द्वारा कहा गया कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग का बिज़नस 75 बिलियन तक गिरा है लेकिंग पिछले 4 सालो में 16 प्रतिशत की दर से जो डायरेक्ट सेल्लिंग में इजाफा हुआ है, जिससे भारत में बहुत सारी कम्पनीज को आकर्षित किया है और डायरेक्ट सेलिंग में आने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है |

ज्ञात जानकारी के अनुसार भारत में डायरेक्ट सेलिंग का बिज़नस लगभग 20 बिलियन तक बढेगा और जिसके अंतर्गत लोगो को डायरेक्ट सेलिंग में आने के लिए भी प्रोत्साहन किया जा रहा है | रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग के प्रति ऐसा माहौल तैयार किया जाए जिससे कि लोगो को डायरेक्ट सेल्लिंग से जुड़ने में आसानी हो और किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े |
एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी पता चला है कि भारत की राजधानी दिल्ली में तेज़ी से लोग डायरेक्ट सेलिंग की तरफ आगे बढ़ रहे है और पिछले साल 2013-14 में 2 से 3 लाख लोगो द्वारा डायरेक्ट बिज़नस को अपनाया गया है | देखा जा रहा है कि रहने के और जीने के खर्चे दिन प्रतिदिन बहुत बढ़ते जा रहे है और एक साधारण नौकरी में इतना पैसा नहीं है इसलिए भी लोग इसको एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स के तौर पर देख रहे है और अपना रहे है | डायरेक्ट सेलिंग बिज़नस 2025 तक 4 से 5 लाख लोगो खुद के बिज़नस का अवसर प्रदान करेगा | इन सब बातो को देखते हुए कहा जा रहा है कि बाज़ार की ग्रोथ बहुत तेजी से बढेगी और सरकार का साथ भी इसमें होगा और साथ ही साथ गवर्नमेंट के इन-डायरेक्ट टैक्सेज में भी 2025 तक 1500 से 2000 मिलियन तक का इजाफा होने की संभावना प्रतीत हो रही है | संस्था के द्वारा ये भी कहा गया की भारत में अभी तक डायरेक्ट सेलिंग के प्रति कोई सिस्टेमेटिक तरीका या फिर पालिसी को नहीं अपनाया गया, ये भी एक कारण है की लोग इसकी तरफ कम आकर्षित होते है और साथ ही साथ ये बाज़ार पर भी प्रभाव डालती है |

FICCI के द्वारा कहा गया कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग के लिए अभी सिस्टेमेटिक वातावरण तैयार करना बहुत जरुरी है | राज्य स्तर और केंद्र स्तर पर अलग अलग नियम होने चाहिए जिससे कंपनियां सही तरीके से काम कर सके | और कुछ भी होने पर सारे मामले सरकार के अधीन किये जाने चाहिए |
Blogger द्वारा संचालित.