दुनिया के प्रमुख देश जहां डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार सबसे ज्यादा !! Major countries of the world where direct selling business is highest!!

 
नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री को विभिन्न एजेंसियां और विभिन्न लोग डायरेक्ट सेलिंग व्यक्तिगत फ्रेंचाइजिंग एवं कंजूमर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम भी कहते हैं इस प्रणाली में उत्पादों या सेवाओं का डिस्ट्रीब्यूशन उपभोक्ताओं के नेटवर्क के जरिए होता है इसमें जब उपभोक्ता उत्पाद का इस्तेमाल कर संतुष्ट हो जाता है तो वह अन्य लोगों को भी इसे प्रयोग करने की सलाह देता है कुछ लोग उसे सीरियस बिजनेस के रूप में लेकर डिस्ट्रीब्यूटर बन कर काम करना शुरू कर देते हैं जबकि दूसरे उपभोक्ता ही बने रहते हैं

नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस अमेरिका में करीब सन् 1930 में शुरू हुआ और अपने विभिन्न गुणों एवं लाभ के कारण धीरे धीरे पूरे विश्व में फैलता चला गया फिक्की ने 5 दिसंबर 2017 को इज ऑफ डूइंग बिजनेस इन इंडिया नामक एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया गया है कि पूरे विश्व भर में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री ने वर्ष 2016 में 18,356 करोड़ डॉलर का कारोबार किया और पूरे विश्व में करीब 10.7 करोड़ डायरेक्ट विक्रेताओं को पार्ट टाइम रोजगार भी दिया
पूरी दुनिया के प्रमुख देश जहां डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार सबसे ज्यादा होता है उनमें अमेरिका चीन जापान कोरिया ब्राजील जर्मनी मैक्सिको फ्रांस मलेशिया और यूके है दुनिया के कुल डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस का 78% इन देशों में हुआ है और कुल बिजनेस का 93% हिस्सा ऊपर के 23 बड़े देशों से आता है जिनमें भारत भी शामिल है
Blogger द्वारा संचालित.