कोरोना (कोविड-19) से इस समय पूरा विश्व जूझ रहा है! इस वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए उपचार और वैक्सीन के विकास के साथ-साथ तमाम उपायों की भी सलाह दी जा रही है! इसी कड़ी में एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोरोना समेत दूसरे वायरल संक्रमणों और सांस संबंधी बीमारियों से मुकाबला में विटामिन सी और विटामिन डी समेत अन्य पोषकों में भरपूर डाइटरी सप्लीमेंट्स मददगार हो सकते हैं! इन समस्याओं के लिहाज से यह प्रभावी और किफायती तरीका हो सकता है!
अमेरिका की ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एड्रियन गोमबर्ट के अनुसार, 'श्वसन तंत्र में होने वाले संक्रमणों के चलते दुनिया भर में हर साल लगभग 25 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है! हमारे पास एक ऐसा डाटा भी है, जो यह जाहिर करता है कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को अच्छे पोषक तत्वों से मजबूती मिलती है! इसलिए इन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है!
शोधकर्ताओं के अनुसार, प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन सी, विटामिन, डी जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड की अहम भूमिका होती है! गोमबर्ट ने बताया,'इन पोषक तत्वों की मदद से संक्रमणों के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली सुदृढ़ होती है! लेकिन समस्या यह है कि कई लोग इन पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन नहीं करते हैं! इसलिए हम मौजूदा महामारी के दौर में जन स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सलाह देते हैं कि वे अपने उपायों में पोषण राजनीति को भी शामिल करें!
