देश में डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार मैं महिला उद्यमियों का वर्चस्व स्थापित है और इसमें 53% से भी ज्यादा उद्यमी महिलाएं शामिल हैं वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (WFDSA) की रिपोर्ट के अनुसार देश में डायरेक्ट सेलिंग कारोबार लगभग 100 अरब रुपए पर पहुंच गया है और रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्ट सेलिंग कारोबार में 50% से अधिक की भागीदारी महिलाओं की है सूत्रों के 2017 में इस उद्योग से लगभग 55 लाख लोगों को रोजगार मिला जिसमें से 27 लाख से भी अधिक महिलाएं थीं
इस कारोबार से लोगों को न केवल रोजगार के अवसर मिले हैं बल्कि कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण ग्राउंड की भूमिका भी है।
फिक्की और केपीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वर्षों में प्रभावी नियामक सहयोग से देश में 2025 तक डायरेक्ट सेलिंग खुदरा कारोबार लगभग 650 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है इस क्षेत्र में 1 करोड़ 80 लाख भारतीयों को सब रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं जिसमें 60 परसेंट से ज्यादा महिलाएं हो सकती है
